biodatamaker

कांग्रेस प्रवक्ता मिश्रा को मानहानि मामले में दो साल की सजा

Updated: शनिवार, 18 नवंबर 2017 (00:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अदालत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों के संबंध में आरोप लगाए जाने से जुड़े मानहानि के मामले में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा को दो वर्ष का कारावास और 25 हजार रुपए अर्थदंड सुनाया।
 
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में मानहानि से जुड़े आपराधिक मामले में केके मिश्रा को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई। मिश्रा को भारतीय दंड विधान की धारा 500 के तहत दो वर्ष का कारावास और 25 हजार रुपए अर्थदंड दिया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
 
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने जून 2014 में प्रदेश कांग्रेस में एक पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री चौहान और उनके परिजनों पर आरोप लगाए थे। आरोप व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के माध्यम से परिवहन आरक्षकों की नियुक्ति के संबंध में थे, जिन्हें अनेक मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित-प्रसारित किया था।
 
इसके बाद तत्कालीन लोक अभियोजक आनंद तिवारी ने केके मिश्रा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा यहां की अदालत में दाखिल किया था। तिवारी ने यह तर्क दिया कि चौहान राज्य के मुखिया हैं और उन पर लगाए गए आरोपों से मानहानि हुई है। अदालत के समक्ष पेश किए गए वाद में कहा गया है कि आधारहीन आरोप लगाकर आरोपी ने चौहान की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री चौहान स्वयं भी कई बार अदालत पहुंचे थे।
 
इस फैसले के साथ ही केके मिश्रा को अदालत ने जमानत भी प्रदान कर दी। अब वे इस फैसले के खिलाफ उपयुक्त अदालत में अपील कर सकते हैं। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख