suvichar
✕

शिवराज के बांटे जूते-चप्पलों में कैंसरकारी तत्व...

Updated: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (15:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार की ओर से बांटे गए जूते-चप्पलों में खतरनाक कैंसरकारी रसायन एजैडओ मिलने संबंधित एक खबर पर सफाई देते हुए प्रदेश के वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि हितग्राहियों को वितरित किसी जूते-चप्पल में ऐसा कोई हानिकारक तत्व नहीं है।


राजधानी भोपाल के एक अखबार में शनिवार को इस संबंध में प्रकाशित एक खबर पर बवाल मचने के बाद मंत्री शेजवार ने कहा कि आदिवासियों को बांटे गए जूते-चप्पलों में कहीं कोई रसायन नहीं है, जिससे हितग्राहियों को कैंसर की आशंका बने। अब तक कुल आठ लाख 13 हजार जूते-चप्पल बांटे गए हैं। इनकी कारखाने से निकलने के पहले और वितरण के पहले भी जांच की गई।

भोपाल के एक अखबार में आज वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, चेन्नई के हवाले से प्रकाशित एक खबर में दावा किया गया था कि प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार द्वारा बांटे गए जूते-चप्पलों में खतरनाक रसायन एजैडओ मिला है। यह रसायन त्वचा के कैंसर का कारण बन सकता है।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि सरकार ने जूते-चप्पलों का वितरण 22 मई से शुरु कर दिया था, जबकि इनका सैंपल जांच के लिए संस्थान को 18 जून को भेजा गया। इस रिपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि ये खुलासा चिंतनीय है, आदिवासियों की जान से खिलवाड़ की इजाजत कैसे दी गई और बगैर जांच के लाखों जूते-चप्पल कैसे बांट दिए गए, इसका दोषी कौन है। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख