suvichar
✕

'बल्लामार' विधायक पर कार्रवाई के सवाल पर कन्नी काट गए शिवराज, कांग्रेस ने कसा तंज

Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2019 (20:45 IST)
भोपाल। भले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के बल्लेबाज विधायक आकाश विजयवर्गीय के बल्ला चलाने के मामले में नाराजगी जाहिर कर चुके हो लेकिन मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता अब भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते और कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।
 
पूरे मामले पर शुरू से जवाब देने से बच रहे भाजपा नेता अब भी आकाश के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं। मीडिया के हर सवाल का हाजिर जवाब देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब आकाश विजयवर्गीय से जुड़ा सवाल किया तो शिवराज वह बोलने से बचते नजर आए।
 
सदस्यता अभियान की बैठक के बाद शिवराज जब मीडिया से बातचीत करने आए तो सदस्यता अभियान पर तो खूब बोले लेकिन जब उनसे आकाश विजयवर्गीय से संबंध में सवाल किया गया तो शिवराज ने चुप्पी साध ली और सवाल का जवाब दिए बगैर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। इसके साथ सदस्यता अभियान में बैठक में शामिल होने आए अन्य नेता भी मीडिया.से इस बारे में बचते नजर आए।
 
कांग्रेस ने कसा तंज - भाजपा के बल्लामार विधायक के बहाने अब कांग्रेस भाजपा पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि उनको नहीं लगता भाजपा कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर पाएगी, क्योंकि अब तक भाजपा के किसी भी नेता ने मोदी जी के बयान का समर्थन करने का साहस नहीं जुटा पाई है।
 
वहीं आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर जिस तरह पूरी भाजपा मौन है। उससे तो यही लगता है कि आज कैलाश विजयवर्गीय का कद भाजपा से भी बड़ा हो गया। जिस तरह साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोदी की नाराजगी के बाद कार्रवाई की बात केवल हवा हवाई ही साबित हुई थी उसी तरह इस बार भी होगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख