biodatamaker
✕

शिवराज ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (10:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन विधायकों सर्वश्री नारायण सिंह कुशवाह, बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह पटेल को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया।
 
राजभवन के दरबार हाल में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीनों राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।
 
इनके साथ ही राज्य में मंत्रियों की संख्या 29 से बढ़कर 32 हो गई है। इनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। राज्य में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अधिकतम तीन और मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का, बालकृष्ण पाटीदार खरगौन का और जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। तीनों को राज्य मंत्री के रूप में शामिल करने के साथ ही राज्य मंत्रियों की संख्या नौ से बढ़कर 12 हो गई है। इसके अलावा 19 कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें मुख्यमंत्री शामिल नहीं हैं।
 
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह एक संक्षिप्त विस्तार है और हो सकता है कि भविष्य में एक और संक्षिप्त विस्तार हो। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर नए सदस्यों की क्षमताओं का उपयोग सरकार चलाने में और लोगों के कल्याण में किया जाएगा। मंत्रिमंडल का विस्तार पूरी तरह संतुलित हैं।
 
कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते विपक्षी दल कांग्रेस की निर्वाचन आयोग में शिकायत संबंधी सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार रहता है। विपक्ष की तो हर बात में शिकायत करने की आदत बनी है। इसमें वह क्या कर सकते हैं।
 
इस बीच राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर यह मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है।  चौहान ने मौजूदा राजनीतिक हालातों के मद्देनजर शीर्ष संगठन को भी विश्वास में लेकर यह कदम उठाया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में तीन और पद रणनीतिक तौर रिक्त रखे गए हैं।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर अंचल में कुशवाह समाज के लोग काफी संख्या में है। संभवत: इसलिए ही ग्वालियर से शकुशवाह को मंत्री बनाया गया है। पाटीदार को मंत्री पद से नवाजे जाने के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश में इस वर्ग को ध्यान में रखा गया है। वहीं नरसिंहपुर विधायक पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के अनुज हैं। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख