biodatamaker
✕

राहुल के सेना वाले बयान पर बवाल, शिवराज बोले राजीव के समय पिद्दी पिद्दी से देश डराते थे, कमलनाथ की सीख इतिहास को पढ़ें

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (15:48 IST)
भोपाल। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर भाजपा राहुल पर हमलावर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल  गांधी के बयान  की निंदा की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए वह राहुल गांधी पहले 1962 भी याद कर लें, जब चीन ने भारत के बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया था। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब हमें दुनिया के पिद्दी पिद्दी से देश डराते थे।

शिवराज ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। राहुल गांधी को अनर्गल बातें ना करें, अब भारत की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है। किसी ने आंख उठाकर हमारे देश की तरफ देखने की हिम्मत की तो,चीन ने भी की थी तो चीन के सैनकों की गर्दन तोड़कर चीन की सीमा में फेंका था हमारी सेना ने,राहुल गांधी सेना का अपमान न करें।

वहीं  शिवराज सिंह चौहान के राजीव गांधी पर दिए बयान को लेकर अब कांग्रेस शिवराज पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के संबंध में जिस अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। भारत माता की आन बान शान के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले राजीव गांधी हमेशा इस देश के आदर्श रहेंगे। बेहतर होगा मुख्यमंत्री थोड़ा-बहुत इतिहास पढ़ लें।

कमलनाथ ने आगे कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में हमारी सेना ने कितने पराक्रम दिखाए यह जगजाहिर है। राजनैतिक विद्वेष के लिए मुख्यमंत्री ना सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं बल्कि भारतीय सेना का भी अपमान कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान को भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख