biodatamaker
✕

शर्मनाक, बेटे ने 100 रुपए के लिए की मां की हत्या

Updated: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (14:11 IST)
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में बेटे ने कथित तौर पर शराब के लिए 100 रुपए नहीं देने पर अपनी वृद्ध मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने बताया कि सिरसौद निवासी गिरजाबाई सेन (75) की रविवार सुबह करीब 6 बजे उसके बेटे संतोष सेन (35) ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसका शव कमरे में छुपा दिया।
 
उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी युवक गांव की सरपंच के पति अंतरसिंह लोधी के पास कालीमाता मंदिर के पास पहुंचा और उससे कहने लगा कि गांव में आज कौवे मंडरा रहे हैं, कुछ होने वाला है। 
 
उसकी अजीब-सी बातों से ग्रामीणों को शक हुआ, क्योंकि ग्रामीणों को पता था कि संतोष का बीती रात ही उसकी मां से विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने उसके घर जाकर देखा तो वृद्धा गिरजाबाई का खून से सना शव कमरे में पड़ा हुआ था।
 
शर्मा ने कहा कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह शराब के लिए मां द्वारा 100 रुपऐ नहीं देने के कारण उपजा विवाद था। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख