dipawali
✕

सिंधिया समर्थक मंत्रियों को शिवप्रकाश की समझाइश, कांग्रेस के गढ़ राघौगढ़ और छिंदवाड़ा पर BJP का फोकस

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2023 (18:13 IST)
भोपाल। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा अब अपने घर को दुरूस्त करने में जुटी हुई है। मिशन 2023 को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई है। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों के साथ अलग से बैठक की। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्मन सिंह तोमर,राजवर्धन दत्तीगांव शामिल हुए। बैठक की खास बात यह रही की औपचारिक तौर पर यह बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बने प्रवक्ता कक्ष में हुई और बैठक में सिंधिया समर्थक मंत्रियों के अलावा सरकार को कोई और मंत्री मौजूद नहीं था।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक मंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। पिछले दिनों राजवर्धन दत्तीगांव को लेकर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ तो गोविंद सिंह राजपूत पर जमीन कब्जा करने के मामले में फंसे। वहीं प्रद्युम्मन सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसौदिया लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में बने हुए है। सिंधिया समर्थक मंत्रियों के साथ शिवप्रकाश की बैठक ऐसे समय हुई है जब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें काफी तेज है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थक एक या दो मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।  

छिंदवाड़ा और राघौगढ़ पर फोकस- इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और अगले साल की शुरुआत में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब कांग्रेस के गढ़ राघौगढ़ और छिंदवाड़ा पर फोकस कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 50 वर्षों में पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने राघौगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस के दांत खट्टे कर दिए हैं। आने वाले चुनाव में राघौगढ़ में भाजपा का ही परचम लहराएगा।

वहीं वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमने उन सभी लोकसभा सीटों को जीतने का संकल्प लिया है,जहां हम 2019 में नहीं जीत सके थे। इन सीटों के साथ ही हम छिंदवाड़ा में क्लीन स्वीप करेंगे। लोकसभा सीट तो जीतेंगे ही, सभी विधानसभा सीटों पर भी जीत दर्ज करेंगे। छिंदवाड़ा में पार्टी की जो भव्य यात्राएं निकल रही हैं उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

खरगे के विवादित बयान पर भड़की भाजपा, देश भर में विरोध प्रदर्शन का एलान

योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज

Brazil Election: लूला दा सिल्वा चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को लगा तगड़ा झटका!

अमेरिका-चीन एआई प्रतिस्पर्धा के बीच फंसे कई देश

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

अगला लेख