Hanuman Chalisa

जमीन के तारे आसमान के तारों से भी ज्यादा चमकते हैं : प्रतिभा पाल

शेरिंगवुड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2022 (19:27 IST)
इंदौर। शहर के डायस्पार्क परिसर स्थित शेरिंगवुड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंच पर विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में बच्चों को देखकर ऐसा लगा मानो पूरा भारत मंच पर उतर आया हो। डेढ़ साल से 6 साल तक के बच्चों ने मनमोहक लोकनृत्यों के साथ ही देवी अहिल्या पर केन्द्रित नाटक भी प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि और इंदौर की निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि बच्चे तारों जैसे होते हैं और जमीन के ये तारे आसमान के तारों से भी ज्यादा चमकते हैं। उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि वे प्लांटेशन में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
शहर के अभय प्रशाल में आयेजित कार्यक्रम में पहली कक्षा और सीनियर केजी के बच्चों ने देवी अहिल्या पर केन्द्रित नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में अहिल्याबाई के बचपन से लेकर उनके रानी बनने और फिर लोकमाता बनने तक का सफर बहुत ही सुंदर तरीके दर्शाया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। 
कार्यक्रम में पंजाब, गुजरात, राजस्थान कश्मीर, बंगाल, गोवा समेत अन्य राज्यों के लोकगीतों पर बच्चों ने आकर्षक डांस भी पेश ‍‍किए। पंजाब के भांगड़ा और गिद्दा का कांबो भी बच्चों ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके पैरेंट्‍स भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शेरिंगवुड स्कूल कैंपस 'गो ग्रीन' पर आधारित है। यहां कागज का कम से कम उपयोग किया जाता है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख