sundarkand
✕

BSF जवान लिगामेंट्स इंज्यूरी को नहीं समझे मामूली, आ सकती है सर्जरी की नौबत

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2022 (16:28 IST)
देश की सीमा की रक्षा के लिए सचेत रहने वाले बीएसएफ जवानों को लिगामेंट्स की चोट के लिए भी रहना चाहिए सजग, सजगता से टल सकती है सर्जरी- डॉ अभिषेक कलंत्री

इंदौर। BSF की सख्त ट्रेनिंग आपकी शक्ति और इच्छाशक्ति को कई गुना बढ़ा देती है। यही कारण है कि कई बार आप लोग लिगामेंट्स की चोट और दर्द को मामूली समझकर टाल देते है। समय पर उपचार ना होने पर सामान्य सा दर्द गंभीर रूप ले सकता है और सर्जरी की नौबत तक आ जाती है। हमें ये स्थिति आने नहीं देना है।

ये बात वरिष्ठ आर्थ्रोस्कोपी सर्जन और स्पोर्ट्स मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ अभिषेक कलंत्री ने बीएसएफ एसटीसी ट्रेनिंग सेंटर में हुए एक सेमिनार में कही। लिगामेंट्स इंज्यूरी के लक्षण, बचाव और उपचार पर हुए इस सेमिनार में BSF ट्रेनिंग सेंटर के तीन सौ से भी ज्यादा प्रशिक्षु सिपाही, जवान ट्रेनर्स और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ कलंत्री ने कहा कि लिगामेंट धागे जैसी संरचना होती है जो जोड़ और हड्डियों को संतुलित रखने का काम करती है। हड्डियां और जोड़ हार्डवेयर की तरह होते है जबकि लिगामेंट्स सॉफ्टवेयर की तरह।लिगामेंट में चोट से आपका चलना फिरना नहीं रुकता पर इस सॉफ्टवेयर में हुई गड़बड़ आगे चलकर हार्डवेयर यानी हड्डी के किसी भी भाग को करप्ट कर सकती है।

उन्होंने जवानों को लिगामेंट इंज्यूरी के लक्षण उनका प्राथमिक उपचार और इन चोटों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया।उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी ये है कि पंजे, घुटने, कंधे,कलाई या कोहनी के किसी भी दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज ना करें। तुरंत उसका प्राथमिक उपचार शुरू करें और तत्काल अपने डॉक्टर की सलाह लें।  

प्रारंभ में डॉ. कलंत्री का स्वागत BSF STC के आईजी श्री जयकृत सिंह रावत, कमांडेंट ललित हुरमाड़े ने किया। इस अवसर पर सीएमओ (एस.जी.) डॉ संदीप पटोनदीकर,डॉ ओबेद एहमद रिजवी सीएमओ (एस.जी.) और  प्रशासनिक अधिकारी श्री शैलेश कुमार मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख