dharma sangrah

ग्वालियर के लोग अब सीधे जा सकेंगे तिरूपति, सिंधिया ने दिखाई आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस को हरी झंडी

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (13:01 IST)
ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ठहराव का शुभारंभ किया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने तिरूपति के लिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस टेन का ग्वालियर आगमन का समय सुबह 9 बजकर 56 मिनिट रहेगा।
 
आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव कार्यक्रम के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में रेलवे सुविधाओं और एयर कनेक्टिीविटी को लेकर लगातार काम जारी है। सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का जल्द 250 करोड़ से जीर्णोद्वार किया जाएगा। आंध्र प्रदेश सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव ग्वालियर से होने से अब सीधे तिरूपति बालाजी के लिए ट्रेन मिलेगी।
 
पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत करने की घोषणा की गई है। हमारे प्रयास हैं कि एक वंदे भारत ट्रेन ग्वालियर से चले इसके लिए प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर को मप्र का केंद्र बिंदु बनाने और यहां पर रेल सुविधा व वायु सुविधा के विस्तार के लगातार प्रयास जारी हैं। विकास व प्रगति के लिए सबके साथ मिलकर काम जारी है। सांसद विवेक शेजवलकर और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए वह तत्पर हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 40 से अधिक विभाग और प्रकोष्ठ भंग

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख