dharma sangrah

मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, शिवराज ने ट्‍वीट कर दी जानकारी

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (18:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार घटते कोरोनावायरस के मामलों के बीच राज्य सरकार ने 1 फरवरी से स्कूल स्कूल खोलने का निर्णय किया है। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी दी है। चौहान ने ट्‍वीट कर कहा कि स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोले जाएंगे।
<

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों के स्कूल खोलने का फैसला विशेषज्ञों से चर्चा के बाद लिया जाएगा। अस्पतालों की स्थिति, बच्चों में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे। स्कूल खोलने के बाद क्या स्थिति होगी? ऐसे सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 31, 2022 >
उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
 
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में कोविड के मामलों में कमी आई है और स्कूल खोले जाने का निर्णय एक्सपर्ट्स की सलाह से ही लिया जाएगा। 
 
राज्य में इन दिनों कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इसके चलते कुछ समय पहले ऐहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए थे। माना जा रहा है कि राज्य में कोरोना का 'पीक' निकल गया है। एक सप्ताह पहले एक दिन में लगभग साढ़े 11 हजार नए मामले सामने आए थे।
 
इसके बाद से मामले घटे हैं और वर्तमान में 9 हजार के आसपास नए मामले प्रतिदिन आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात है कि अधिकांश नागरिक होम आइसोलेशन में ही संक्रमणमुक्त हो रहे हैं। हालाकि राज्य में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 60 हजार के आसपास अब भी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख