ramcharitmanas
✕

छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान थी छात्रा, तीन दिन तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद दी जान

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (10:58 IST)
इंदौर। मध्‍यप्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में पांच दिन में यह दूसरी घटना है जब छेड़छाड़ और युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


खबरों के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा गायत्री पिता जगदीश जाट निवासी प्रजापत नगर को वहीं रहने वाला मिलन चौहान नामक युवक परेशान कर रहा था। वह आए दिन उसका पीछा और छेड़छाड़ करता था, इतना ही नहीं युवक ने छात्रा के फोटो उसकी इमेज खराब करने के इरादे से फेसबुक पर अपलोड कर दिए थे।

छात्रा युवक की शिकायत लेकर तीन दिन तक द्वारकापुरी थाने के चक्‍कर लगाती रही, लेकिन अफसर उसे टालते रहे। इसी बीच युवक ने छात्रा को अपहरण करने की धमकी दी तो वह पिता के साथ थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आखिर छात्रा ने तंग आकर अपनी जान ही दे दी। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में पिता से माफी मांगते हुए खुद की इमेज खराब होने की बात कही है।
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने थाने और युवक के घर के बाहर हंगामा किया। परिजन की पुलिस से झड़प भी हुई। आखिर छात्रा की मौत के बाद पुलिस जागी और डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने कार्रवाई नहीं करने पर एसआई ओंकार कुशवाह को सस्पेंड कर दिया, साथ ही युवक पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख