dharma sangrah

दमोह हिजाब मामले में स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी, हटाया गया हिजाब का बंधन, प्रार्थना में अब केवल राष्ट्रगान

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (12:11 IST)
Damoh hijab case: दमोह में गंगा जमुना स्कूल में एमबोर्ड की हिंदू टॉपर लड़कियों को कथित तौर पर  हिजाब में दिखाने के मामले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त और तीखे तेवर के बाद दमोह कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। दमोह कलेक्टर ने गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन से स्कूल ड्रेस से स्कार्फ और  हिजाब का बंधन हटाने और प्रातः क़ालीन प्रार्थना में अब केवल राष्ट्रगान जन गण मन करने के निर्देश दिए। दमोह कलेक्टर के निर्देश के बाद अब स्कूल में प्रार्थन के दौरान लब पे आती है दुआ सरीखे गीत भी नहीं गाए जाएँगे। वहीं दमोह के मुताबिक मुख्यमंत्री के सख़्त निर्देश पूरे मामले में एक जांच समिति गठित की गई है जो यह जांच कर रही है कि सब किन परिस्थितियों में हुआ।

स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी- वहीं हिंदू लड़कियों को हिजाब में दिखाने के मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगी है। स्कूल प्रबंधक हाजी मोहम्मद इदरीश ने कहा कि अगर पोस्टर के चलते किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि  छात्राएं स्कार्फ के साथ दुपट्टा अपनी स्वेच्छा के अनुसार पहन सकती।

सीएम ने दिखाए थे सख्त तेवर-दमोह जिले के गंगा जमुना स्कूल में एमबोर्ड की हिंदू टॉपर लड़कियों को हिजाब में दिखाने का मामले को लेकर मुख्यमंज्ञी शिवराज सिंह चौहान ने सख्त तेवर दिखाए थे। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच को  लेकर दमोह कलेक्टर को जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की नए सिरे से विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा सहित हिंदू संगठन स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग पर अड़ गए है। भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेटियों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते है।

वहीं हिंदू लड़कियों को हिजाब में दिखाने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पूरे मामले में संज्ञान लिया था। आयोग ने दमोह कलेक्टर-एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि मध्यप्रदेश के दमोह ज़िले में एक स्कूल द्वारा हिंदू और अन्य ग़ैर मुस्लिम बच्चियों को स्कूल यूनीफ़ॉर्म के नाम पर जबरन बुर्का व हिजाब पहनाये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। इसका संज्ञान लेते हुए दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की थी।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख