biodatamaker

SC/ST एक्ट : भारत बंद का मध्यप्रदेश में व्यापक असर, नहीं खुले स्कूल, पेट्रोल पंप भी बंद

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (09:30 IST)
भोपाल। SC/ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्णों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का मध्यप्रदेश में सुबह से ही व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में निजी स्कूलों में इसके चलते छुट्टी घोषित कर दी गई। एहतियात के तौर पर ग्वालियर, भिंड, सीधी, सिंगरौली समेत कई जिलों में कलेक्टर ने स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।
 
बंद को लेकर पूरे राज्य में हाईअलर्ट है और कई जिलों में धारा 144 लागू है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए हैं, वहीं सभी जिलों को अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराया गया है। राज्य में एसएफ की 34 कंपनियां और 6000 नवआरक्षकों को तैनात किया गया है। पूरे प्रदेश में स्थानीय स्तर पर पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है।
 
पुलिस मुख्यालय ने पहले ही भड़काऊ मैसेज भेजने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ करीब 45 संगठनों ने गुरुवार को भारत बंद का ऐलान किया है, वहीं बंद को देखते हुए उन जिलों में खास सतर्कता बरती जा रही है जहां अप्रैल में दलितों के भारत बंद के दौरान हुई हिंसा नें कई लोग मारे गए थे। इन जिलों के एसपी को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में गोविंद देव गिरि के प्रमोशन पर उठे सवाल

सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, DJB STP टेंडर घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला

जौहर पर सवाल : क्या हम 800 साल पुराने फैसले को आज की नजर से देख सकते हैं?

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

अगला लेख