Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश के '25 गद्दारों' को जिताया तो पता नहीं फिर कितने में बिकेंगे...

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (13:56 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के मंत्री और विधायकों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि यदि उपचुनाव में आपने '25 गद्दारों' को जिता दिया तो पता नहीं ये फिर कितने में बिकेंगे। 
 
कंप्यूटर बाबा ने अपने समर्थक संतों के साथ मध्यप्रदेश में लोकतंत्र बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने उपचुनाव को धर्म और अधर्म की लड़ाई बताते हुए कहा कि वे उन 25 विधानसभाओं में पहुंचकर चौपाल कार्यक्रम करेंगे, जहां पर कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होकर उपचुनाव लड़ रहे हैं। 
 
इंदौर स्थित आश्रम से बाबा मंदसौर के लिए बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ रवाना हुए। बाबा ने कहा कि हम जनता से अपील करेंगे कि जिन गद्दारों ने आपके वोट को बेचकर आपको छला है, उन्हें वोट न दें। बाबा ने कहा कि हम उन विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं, जहां-जहां वोटर के साथ गद्दारी हुई है। 
 
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि उन्होंने और उनके साथियों ने लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाई है। जनता का विश्वास आप पर नहीं था। जनता ने आपको उखाड़ फेंका था। कांग्रेस को जनता ने 5 साल दिए थे, आपको नहीं। आपको पांच साल इंतजार करना चाहिए था। 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख