manglik dosh calculator
✕

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का निधन

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (17:50 IST)
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार कटारे लम्बे समय से बीमार थे। उनका इलाज मुंबई के हीरानंदानी हास्पिटल में चल रहा था जहां आज दोपहर दो बजे उन्होंने अंतिम सास ली। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को लाया जाएगा। उनका जन्म 15 फरवरी 1955 में भिंड जिले की अटेर तहसील के मनेपुरा में हुआ था। वे अटेर से ही विधायक थे।
 
स्व. कटारे के परिवार में पत्नी मीरा देवी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। 1977 में ग्राम पंचायत के पंच के रूप में अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू करने वाले कटारे 1985 में आठवीं विधानसभा के लिए पहली बार विधायक चुने गए और 1987 से 90 तक कांग्रेस विधायक दल के सचेतक रहे।
 
फरवरी से दिसंबर 89 तक वे प्रदेश सरकार में परिवहन एवं जेल विभाग में उपमंत्री रहे। 1993 में वे दसवीं विधानसभा के सदस्य बने और दिसंबर 1993 में उन्हें गृह विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया। 1995 से 1998 तक कटारे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे।
 
कटारे 2003 में 12वीं और 2013 में 14वीं विधानसभा के विधायक बने। नौ जनवरी 2014 से वे विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। कटारे को 1995-96 में उत्कृष्ट मंत्री और 2008 में विधानसभा द्वारा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख