manglik dosh calculator
✕

जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द लौटेंगी घर

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (15:30 IST)
चेन्नई। अन्नाद्रमुक ने गुरुवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती उसकी प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर लौटेंगी।
 
अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा, 'अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की निगरानी में अम्मा (जयललिता) के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वह घर लौटेंगी।'
 
उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली जयललिता चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आराम कर रही हैं।
 
सरस्वती ने कहा, 'अन्यथा, वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर आएंगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर उनके साथ है।' जयललिता सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं के संदर्भ में और यह संकेत देते हुए कि अन्य कई योजनाओं की घोषणा किए जाने की भी संभावना है, सरस्वती ने कहा कि लोगों के लिए कई लाभ इंतजार कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री को बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख