ganesh chaturthi

सांवेर में मतदाताओं के जोश के आगे पस्त कोविड-19 का खौफ, 78 प्रतिशत वोटिंग

Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2020 (01:00 IST)
इंदौर। कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। ग्रामीण आबादी की बहुतायत वाले इस क्षेत्र में लगभग 78 प्रतिशत मतदान के साथ 13 उम्मीदवारों का चुनावी नसीब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद हो गया।
ALSO READ: मध्यप्रदेश उपचुनाव : छुटपुट घटनाओं के बीच 28 विधानसभा सीटों पर 70 प्रतिशत वोटिंग
जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र के 380 मतदान केंद्रों में मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच तकरीबन 78 प्रतिशत वोट पड़े।
 
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के शरीर का तापमान जांचा गया और उन्हें मास्क व दस्ताने बांटे गए। महामारी से बचाव के लिए इन केंद्रों में कुछ यूं इंतजाम किए गए कि मतदाताओं की कतारों में शारीरिक दूरी बनी रहे।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जबकि 2.70 लाख लोगों को मताधिकार हासिल था। उपचुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसका नतीजा 10 नवंबर को वोटों की गिनती से पता चलेगा।
 
पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान सांवेर में वर्ष 2008 में 73.85 प्रतिशत, 2013 में 77.71 प्रतिशत और 2018 में 80.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
इस क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान मंगलवार को वोट डाले जाने के दौरान खुड़ैल गांव के पास स्थित निजी क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव अधिकारियों से बार-बार तीखी बहस करते दिखाई दिए।
 
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वैध पहचान पत्र दिखाने के बावजूद कुछ मतदाताओं को इस केंद्र में वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई। उधर, कांग्रेस नेताओं ने निजी मेडिकल कॉलेज में मतदान केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए वहां कुछ लोगों द्वारा फर्जी पहचान के आधार पर वोट डाले जाने का आरोप लगाया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख