biodatamaker
✕

इंदौर में सांईंबाबा समाधि शताब्दी महोत्सव में पालकी यात्रा

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (02:07 IST)
इंदौर। देवी अहिल्या सांईं सोशल भक्त समिति द्वारा सांईंबाबा समाधि शताब्दी महोत्सव 2018 के अंतर्गत में पालकी यात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन 6 से 25 मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष भोला सिंह ठाकुर और सचिव महेश अग्रवाल ने दी।
 
 
भोला ठाकुर ने बताया कि प्रति‍दिन प्रभात फेरी का आयोजन सुबह 5.30 बजे से होगा और यह शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाएगी। प्रभात फेरी और पालकी यात्रा का समापन 25 मार्च को छोटे गणपति मंदिर, मल्हारगंज थाने के सामने से होकर गांधी हॉल में होगा। समापन अवसर पर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
 
प्रभात फेरी का कार्यक्रम इस प्रकार है : 6 मार्च को सांईं मंदिर खातीपुरा, होटल गोमती के सामने एमजी रोड (संयोजक सूरज ठाकुर), 7 मार्च को 16 विश्वेश्वर धाम एरोड्रम रोड, छोटा बांगड़दा (संयोजक विशाल दुबे), 8 मार्च को हम्माल कॉलोनी, युवा संगठन गेट, छोटा बागड़दा रोड (संयोजक अंशु यादव), 9 मार्च को वैष्णोमाता मंदिर, विजयश्री नगर गली नंबर 2 कालानी नगर के पीछे (संयोजक आशीष सोनी)। 
 
10 मार्च को सांईं मंदिर बड़ी ग्लालटोली, ग्वाल चौक, गवली धर्मशाला (संयोजक प्रीतम यादव, संतोष नरवरिया), 11 मार्च को राम मंदिर जानकी नगर (संयोजक बनारसी लाल जी चोपड़ा, राजू चोपड़ा), 12 मार्च को बसंत विहार कॉलोनी (संयोजक प्रितिमा शर्मा), 13 मार्च को सांईं मंदिर, हवा बंगला (संयोजक ओम अग्रवाल), 14 मार्च को पुरानी जीवन की फेल, विश्रांति चौराहा (संयोजक जीतूराज कानखेड़िया), 15 मार्च को रविदास मंदिर, रुस्तम का बगीचा (संयोजक धर्मेन्द्र लाखरे) 16 मार्च को मेघदूत नगर, फार्च्यून लेंडमार्क के पास (संयोजक ज्ञानेंद्र शुक्ला)। 
 
17 मार्च को शिव मंदिर, प्रकाश नगर (संयोजक इंदर ठाकुर), 18 मार्च को क्रांति कृपलानी नगर, अन्नपूर्णा मंदिर के पास (संयोजक अजय चंदानी, विजय चंदानी बंटी), 19 मार्च को 114/7 बाबू मुराई कॉलोनी, एयरपोर्ट के सामने (संयोजक दिनेश सिसोदिया, नितेश सिसोदिया), 20 मार्च को ईएच 82 स्कीम नंबर 54 न्यूज एरा पब्लिक स्कूल के सामने (संयोजक चेतन शर्मा), 21 मार्च को स्कीम नंबर 114 कंचन विहार (संयोजक मनीष जिंदल), 22 मार्च को 1 लोकनायक नगर, सांईकृपा ऑटो गैरेज (मनीष मालवीया)। 
 
23 मार्च को वैभव नगर, कनाड़िया रोड (संयोजक भगत सिंह चौहान), 24 मार्च को दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान करना तथा दृष्टिहीन बालिकाओं को भोजन प्रसादी वितरण। 25 मार्च को छोटे गणपति मंदिर मल्हारगंज थाने के सामने से पालकी व शोभायात्रा की निकासी व गांधी हाल प्रांगण में समापन।  
 
बाबा की प्रभात फेरी और विशाल शाही पाल‍की यात्रा के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया है जो इस प्रकार है : अध्यक्ष भोला सिंह ठाकुर, सचिव महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय बियाणी, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सह सचिव भूपेंद्र चोपड़ा, प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता।

कार्यकारिणी : श्याम आसीजा, रजनीकांत जोशी, मितेश शाह, मनीष जिंदल, सत्यनारायण मंत्री, मुन्ना लाल साहू, हरिओम पालीवाल, उमेश अग्रवाल, अमित कश्यम, विक्रम श्रीमाल, दिलीप यादव, विजय कश्यप, मनोज पालीवाल, कैलाश गुप्ता, दौलत मोटवानी, धनश्याम यादव, श्याम लाल सोनी, श्रीमती कृष्णा गुप्ता, श्रीमती कृष्णा ठाकुर, श्रीमती वर्तिका दुबे तथा संगीता वाधवानी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख