Hanuman Chalisa
✕

सागर में भारी बारिश से ढहा मकान, 7 की मौत

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2016 (14:24 IST)
सागर। जिले में शुक्रवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राहतगढ़ कस्बे में शनिवार तड़के एक कच्चा मकान ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि तेज बारिश के चलते राहतगढ़ के वार्ड 7 में शनिवार तड़के मेहताब नाम के व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में मकान में गहरी नींद में सो रहे 7 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई तथा मकान मालिक मेहताब (59) और उसके 2 पुत्र लखन (26) तथा महेन्द्र (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मेहताब की पत्नी मोनारानी (55), उसके 2 पुत्रों विकास (18) और नितिन (14) तथा 1 पुत्री संजना (11) के अलावा कल्लू (30), उसकी पत्नी माया (25) और पुत्री तमन्ना (18 माह) के रूप में हुई है।
 
अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा) 
 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख