dharma sangrah
✕

सतना के मैहर में इमारत गिरी, कई लोग दबे (फोटो)

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2016 (14:09 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में शनिवार को भारी बारिश के चलते तीन मंजिला एक इमारत के गिरने से 30 से 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 
 
समाचार लिखे जाने तक छह लोगों को निकाला जा चुका था। लगभग तीस साल पुरानी इमारत के भूतल में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
 
प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में भी प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
 
मैहर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बीडी पांडेय ने बताया कि शुनिवार सुबह देवी रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की एक पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है।
 
 
हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। मलबे में लगभग 30 से 40 लोगों के दबे होने की आशंका है। मैहर सीमेंट का बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। 
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख