Hanuman Chalisa
✕

SAF जवान ने की कांस्टेबल पत्नी की हत्या, पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2024 (23:46 IST)
Madhya Pradesh Crime News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में विशेष सशस्त्र बल (SAF) के एक जवान ने अपनी कांस्टेबल पत्नी की हत्या करने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। ऐसा लगता है कि वह भी आत्महत्या करना चाहता था, क्योंकि उसके कमरे में फंदा मिला है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक सोनम झरवाड़े ने बताया कि एसएएफ जवान विशाल बघेल ने बालाघाट पुलिस लाइन में तैनात अपनी पत्नी उपासना की रविवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी। झरवाड़े ने कहा, विशाल ने आज सुबह कोतवाली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
ALSO READ: MP : तीसरी पत्नी के उकसावे पर 6 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या, दंपति को उम्रकैद
झरवाड़े ने कहा, ऐसा लगता है कि वह भी आत्महत्या करना चाहता था, क्योंकि उसके कमरे में फंदा मिला है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजन ने बताया कि उपासना अपनी मां और दो साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
ALSO READ: बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार
उसने बताया, उपासना की मां अपने पैतृक गांव गई हुई थी। विशाल करवाचौथ पर बालाघाट पहुंचा था। उसने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल वालों पर हमला किया था। उसने उपासना के वेतन को लेकर उनसे झगड़ा भी किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख