Dhanteras
✕

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित टैंकर बाइक पर पलटा, 4 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (18:14 IST)
इंदौर। कोरोना काल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एबी रोड के बिजासन घाट पर रविवार सुबह अलसी से भरा टैंकर हाईवे पर रांग साइड जाकर बाइक पर पलट गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। 
 
खबरों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी और 2 बच्चियों की दबने से मौत हो गई। 
 
खबरों के अनुसार 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर भी घायल हो गए। 
 
पुलिस ने दबी बच्चियों और टैंकर चालक, क्लीनर को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। बताया जा रहा है कि चपेट में आया परिवार उत्तरप्रदेश जा रहा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बड़वानी बॉर्डर पर आज एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकल और एक ट्राले से टक्कर होने से माता-पिता मारे गए। 2 बच्चे अकेले रह गए, हमने निर्णय लिया है कि 5-5 लाख रुपए की राशि माता-पिता के नाम से और 2-2 लाख रुपए की राशि बच्चों के नाम से हम बच्चों को देंगे।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख