dharma sangrah
✕

ग्वालियर में रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, निवेशकों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन-टू-वन करेंगे चर्चा

Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (11:33 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर आज ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। एक दिन के इस आयोजन में आज मुख्यमंत्री निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव में निवेशकों के साथ मुख्यमंत्री की वन-टू-वन मीट सबसे अहम पहलू होगा, जिसमें बड़े-बड़े उद्योगपति एवं निवेशक ग्वालियर-चंबल अंचल में निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे।

कॉन्क्लेव” में अडानी पोर्ट्स एवं एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री करन अडानी सहित रिलायंस इण्डस्ट्रीज, एजीआई ग्रीन पैक, एक्सेंचर इण्डस्ट्रीज, प्राइम गोल्ड, ओएफवी टेक, बीआर ग्रुप, मार्बल विनायल्स व मॉर्डन टेक्नो जैसी जानी-मानी कंपनियों की प्रमुख रूप से सहभागिता कर रहे है। माना जा रहा है कि कॉन्क्लेव से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव”  में  22 औद्योगिक इकाइयों का होगा भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री “इन्वेस्ट एमपी” पोर्टल को लाँच करेंगे। देश की प्रमुख कंपनी जमना ऑटो इण्डस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट, सुप्रीम एण्ड माण्डलेज, संघवी फूड व मोंटेज इंटरप्राइज़ेज द्वारा अपनी इकाइयों का विस्तार कर लगभग 2 हजार 260 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश करेगी, इससे करीबन 4 हजार 500 से भी अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
6 राष्ट्रों के ट्रेड कमिश्नर भी आयेंग- ग्वालियर मे आयोजित ‘रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” मेंजाम्बिया के सचिव आर्थिक व व्यापार सुश्री आयरीन एकॉम्बेलवा अपूलेनी व सचिव प्रेस – पर्यटन मिस्टर बेनी मुण्डांडो, टोंगो के मिशन अटैची मिस्टर मजा़ वियायो मेंडेली, कोस्टारिका की मुख्य डिप्लोमेटिक एग्रीमेंट सुश्री सोफिया सालस मोंगे, मैक्सिको के आर्थिक और वाणिज्यिक मामलों के अधिकारी मिस्टर रिकार्डो डेनियल डेलगार्डो मुनोज व सुश्री खारलो मारियो क्यूनोनेज, नीदरलैंड की ट्रेड कमिश्नर मिस प्रिया एवं कनाडा के मिस्टर रवि तिवारी शामिल हो रहे  हैं।

ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” में प्रदर्शनी सेक्टर में सरकार के प्रमुख विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथिगण एवं देश-विदेश से आ रहे उद्यमी प्रदर्शनी सेक्टर देखने जायेंगे। ग्वालियर पीसीबी क्लस्टर, स्टार्ट-अप सेक्टरों में अवसर व फुट वियर सेक्टर के अवसरों पर राउण्ड टेबल चर्चा होगी। सेक्टोरल सेशन में एमएसएमई और निर्यात में अवसर, एक जिला एक उत्पाद सेक्टर पर फोकस सहित पर्यटन में अवसर पर भी सत्र होंगे।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

अगला लेख