Hanuman Chalisa
✕

चार वर्षीय लड़की से रेप, आरोपी मरने तक भुगतेगा यह सजा...

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (15:56 IST)
इंदौर। दलित समुदाय की चार वर्षीय लड़की से स्कूल वैन चालक द्वारा रेप करने के जुर्म में जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष न्यायाधीश रेणुका कंचन ने आरोपी को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। रेप से संबंधित सजा में यह सबसे कड़ी सजा में से एक है।  
 
स्कूल से लौटते समय वैन चालक बबलू सोनी(23) ने चार वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। जब लड़की घर पहुंची तो उसने पूरी बात मां से बता दी। सारी घटना को जानकार लड़की के माता-पिता ने मल्हारगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। 26 नवम्बर 2014 को आरोप सिद्ध हो गया था। आरोपी उसी स्कूल की वैन चलाता था जिस स्कूल में बालिका पढ़ती थी। लड़की केजी फर्स्ट की छात्रा थी।  इस वीभत्स घटना को एरोड्रम क्षेत्र में अंजाम दिया गया।
 
अभियोजन पक्ष ने 16 गवाहों को पेश किया तथा अभियोजन पक्ष के वकील ने आरोपी को आजीवन कारावास की मांग की थी। लड़की दलित समुदाय से होने कारण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) डी के तहत  विशेष न्यायाधीश रेणुका कंचन ने आरोपी बबलू सोनी(23) को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा दी। (एजेंसियां) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख