dharma sangrah

भाजपा नेता ने चलती कार में किया भतीजी से दुष्कर्म (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (20:44 IST)
छतरपुर जिले में नौगांव थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा नेता ने रिश्ते की भतीजी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, पाराशर ने इस बात की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


आरोपी भाजपा नेता संतोष पाराशर भाजपा खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष है, साथ ही उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। इतना ही नहीं आरोपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विश्वास सारंग और अन्य बड़े नेताओं के साथ कई फोटो भी हैं।
पीड़िता ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस नेता ने उसे कॉलेज से घर छोड़ने के लिए गाड़ी में बैठाया और चलती कार में दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, पाराशर ने इस बात की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जाता है कि इस घटना से दुखी छात्रा ने घर आकर जब आत्महत्या का प्रयास किया तो छोटी बहन ने उसे रोक लिया और सारी घटना अपने परिजनों को बताई। आरोप है कि परिजनों को भी इस भाजपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में लड़की ने परिजनों के साथ घटना की नौगांव थाने में शिकायत की है।

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर ड्राइवर समेत भाजपा नेता संतोष पाराशर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आरोपी फरार है।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख