Hanuman Chalisa
✕

रायसेन में शिक्षक ने किया 3 छात्राओं से दुष्कर्म

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (22:17 IST)
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक शिक्षक द्वारा अपने स्कूल की तीन मासूम छात्रों के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रायसेन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्रा ने आज यहां बताया कि सुल्तानगंज पुलिस ने जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर बांकोरी गांव की प्राथमिक शाला के वर्ग तीन के संविदा शिक्षक तुलसीराम अठया को गिरफ्तार किया है।
 
सुल्तानगंज में पीड़ित छात्राओं के परिजन ने उसकी शिकायत की थी। छात्राओं के परिजन ने शिकायत में बताया था कि आरोपी शिक्षक पिछले एक माह से बालिकाओं के साथ दुष्कर्म कर रहा था और इस बारे में किसी को बताने पर छात्राओं के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी देता था। 
 
मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया। तुलसीराम को गिरफ्तार कर बेगमगंज की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (वार्ता) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख