suvichar
✕

बुजुर्गों के साथ बीजेपी का व्यवहार कंस जैसा, कांग्रेस में शामिल होते ही कुसमारिया का बड़ा हमला

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (18:08 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
 
 
जंबूरी मैदान में कांग्रेस के आभार सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रामकृष्ण कुसमारिया कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव दीपक बावरिया ने मंच पर सूत की माला पहनाकर रामकृष्ण कुसमारिया का कांग्रेस में स्वागत किया है।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के मंच से बोलते हुए रामकृष्ण कुसमारिया ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोलते कहा कि बीजेपी अब बुजुर्गों के साथ कंस जैसा व्यवहार करती है, वहीं अपने भाषण के दौरान बीजेपी के लिए किए अपने कामों को बताते हुए रामकृष्ण कुसमारिया भावुक हो गए।
 
कुसमारिया ने कहा कि बीजेपी को आगे बढ़ाने के लिए उन लोगों ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और उसी पार्टी में अब बुजुर्गों का सम्मान न होकर अपमान हो रहा है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख