suvichar
✕

राजगढ़ में CAA के समर्थन में प्रदर्शन, महिला अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Updated: सोमवार, 20 जनवरी 2020 (09:30 IST)
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में महिला अधिकारियों ने CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को थप्पड़ जड़े। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने भी डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचे।
 
CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच उस समय टकराव हुआ जब डिप्टी कलेक्टर ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को रोका।
 
बात बढ़ गई और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं। इसी बीच भीड़ में किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए।
 
 


इस बीच विवाद बढ़ता गया और पुलिस के साथ-साथ कलेक्टर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए काफी संघर्ष करती हुईं नजर आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कई ट्वीट कर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, प्रदेश में शासन-प्रशासन द्वारा कांग्रेस सरकार की चाटुकारिता के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं! सरकार के तुगलकी फरमानों पर अमल में कौन रेस में पहले आता है, इसकी होड़ लगी है! कुछ अधिकारी भूल गए हैं कि वे किसी पार्टी के हुक्म बजाने के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा हेतु पद पर हैं।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख