biodatamaker
✕

मध्य प्रदेश में अब तक 7 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (16:40 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 11 सितंबर तक 7 जिलों में सामान्य से 20 फीसदी अधिक तथा 36 जिलों में सामान्य और 8 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1339.7 मिलीमीटर वर्षा उमरिया में और सबसे कम 473.8 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।


आधिकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा वाले सात जिले टीकमगढ़, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, सिंगरौली और उमरिया हैं, जबकि 36 जिलों मुरैना, अशोकनगर, शहडोल, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, सीधी, श्योपुर, ग्वालियर, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, कटनी, झाबुआ, रायसेन, रीवा, दमोह, इंदौर, छतरपुर, नरसिंहपुर, खरगोन, गुना, विदिशा, मंडला, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन, आगर-मालवा, होशंगाबाद, राजगढ़, पन्ना, भोपाल, सागर, सतना, डिंडोरी और सिवनी में सामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

वहीं प्रदेश के आठ जिलों हरदा, बालाघाट, धार, छ़िंदवाड़ा, अनूपपुर, देवास, अलीराजपुर और बैतूल में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख