suvichar

इतिहास की सबसे अधिक बारिश ने भोपाल में तोड़े सभी रिकॉर्ड, अब तक 66 इंच (1689.9 मिमी) से अधिक बारिश

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (00:04 IST)
भोपाल में बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास बना दिया है। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी में  इस सीजन में अब तक रिकॉर्ड 1689.9 मिलीमीटर (66 इंच से अधिक ) बारिश दर्ज की जा चुकी है जोकि एक सीजन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। 
 
मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह के मुताबिक 1980 से 2019 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार साउथ वेस्ट मानूसन  जून से सितंबर के बीच भोपाल में सर्वाधिक 1688.9 मिलीमीटर बारिश बुधवार दोपहर 2.30 बजे तक दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 2006 में दर्ज किया गया था जब भोपाल में एक सीजन में 1686.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 
 
भोपाल में बारिश के रिकॉर्ड – राजधानी भोपाल में इस साल की बारिश ने 2006 का सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 2006 में राजधानी में 168.40 सेमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं अगर राजधानी में बारिश के सबसे अधिक रिकॉर्ड की बात करे तो 1986 में 160.86 सेमी, 1996 में 155.65 सेमी और 2016 में 146.41 सेमी बारिश दर्ज की गई थी। 
 
अभी बरिश से राहत नहीं – भोपाल में एक सीजन में इतिहास की सबसे अधिक बारिश के चलते राजधानी के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल के सभी डैम पूरी तरह भर चुके है और उनको खाली करने के लिए सभी डैमों के गेटों को कई बार प्रशासन को खोलना पड़ा है। बारिश के चलते भोपाल के निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। वहीं मौसम केंद्र की माने तो अभी भोपाल के लोगों को बारिश से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। आने वाले 24 घंटों में भोपाल गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 
 
13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट - भोपाल विभाग ने अभी आने वाले दिनों में फिर अच्छी बारिश की संभावना जताई है। आने वाले चौबीस घंटों में प्रदेश के पन्ना,सागर छतरपुर,दमोह, विदिशा, राजगढ़, रायसेन,रीवा,सतना नरसिंहपुर,हरदा, होशंगाबाद और खंडवा में भारी बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी किया है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख