Daily Horoscope
✕

अब मध्य भारत के किसानों को मिलेंगे वेलाग्रो के विश्वस्तरीय बायोस्टिमुलेंट

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (17:29 IST)
बड़वानी (मध्य प्रदेश)। विश्व में बायोस्टिमुलेंट और विशिष्ट पोषक तत्वों की प्रमुख निर्माता इटली की वैलाग्रो ने मध्य भारत में अपने उत्पादों के वितरण के लिए कृषि नवाचार स्टार्टअप फार्मकार्ट से हाथ मिलाया है।

फार्मकार्ट के ग्रोथ और पार्टनरशिप हेड आकाश कंधारी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत मध्य भारत के किसानों को हमारे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उन्नत बायोस्टिमुलेंट उपलब्ध होंगे। अभी हम निमाड़ क्षेत्र से शुरुआत कर रहे हैं, आने वाले दिनों में भी अन्य क्षेत्रों में भी हम यह उत्पाद उपलब्ध करवाएंगे।

फार्मकार्ट एक कृषि नवाचार कंपनी है, जो ग्रामीण और तकनीक न जानने वाले किसानों के लिए तकनीकी समाधान बनती है। वर्तमान में फार्मकार्ट के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध कंपनियों के करीब 700 उत्पाद 1,50,000 से ज्यादा किसानों को 1200 स्थानों पर उपलब्ध हैं।

फार्मकार्ट और वेलाग्रो दोनों ही कंपनियों को कृषि के क्षेत्र में स्थाई समाधानों के लिए जाना जाता है। इसलिए यह साझेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। वेलाग्रो बायोसाइंसेज के कंट्री मैनेजर संजय कुमार टोकला के अनुसार, ग्राहक ही हमारी रणनीति और गतिविधियों का केंद्र हैं, क्योंकि उनके साथ के बिना हम चिरस्थायी कृषि के अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते।

टोकला के अनुसार, इसलिए फार्मकार्ट के साथ साझेदारी वेलाग्रो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस साझेदारी की मदद से हम भारतीय किसानों की ज़रूरतों का स्थायित्व और उत्पादकता से मेल करवाकर फसल वृद्धि में उनकी मदद कर पाएंगे।

फार्मकार्ट और वेलाग्रो की इस साझेदारी से मध्य भारत में किसानों को प्राकृतिक मूल के सक्रिय तत्वों के बने विशेष बायोस्टिमुलेंट उपलब्ध हो पाएंगे। साथ ही यह साझेदारी हमारे किसानों के लिए आधुनिक और ज़रूरी कृषि सामग्री सुलभ और वहन करने योग्य बनाने के लक्ष्य की भी पूर्ति करती है।

कंधारी ने कहा, पिछले 40 वर्षों से वैलाग्रो को कृषि की देखभाल और पोषण के लिए अभिनव और चिरस्थायी समाधान निर्माण के लिए जाना जाता है। कंपनी की यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अफ्रीका और अमेरिका में मजबूत उपस्थिति है।

वर्तमान में यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपने बाजार का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वेलाग्रो ने 2015 में भारत में कदम रखा। कंपनी अपने टर्नओवर का 50-55 फीसदी हिस्सा बायोस्टिमुलेंट से ही अर्जित करती है।इस साझेदारी से वेलाग्रो मध्य भारत में कदम रख रही है। फिलहाल इस क्षेत्र में वेलाग्रो के उत्पाद फार्मकार्ट के माध्यम से ही उपलब्ध हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख