Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में कांग्रेस की रैली पर पुलिस ने वाटर कैनन के बाद किया लाठीचार्ज, आयोजनों को अनुमति देने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (14:16 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार को कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया। 
 
धार्मिक आयोजनों को अनुमति देने के मामले में मौन रैली की शक्ल में राजवाड़ा से कलेक्टोरेट पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ‌कलेक्ट्रेट के बाहर उग्र भीड़ जब बैरिकेड्स तोड कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया।
 
रैली में शामिल होने के लिए राजवाड़ा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। यहां से पूर्व मंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। ‌

कलेक्ट्रेट के पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस पर पहले पुलिस ने पहले हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर वाटर केनन से उन्हें खदेड़ दिया।


Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख