Govardhan puja
✕

पीएम मोदी आज लांच करेंगे मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी, 3 स्टार्टअप से करेंगे बात

Updated: शुक्रवार, 13 मई 2022 (09:51 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्यप्रदेश की नई स्टार्टअप नीति लांच करेंगे। इस दौरान वह राज्य के चुनिंदा 3 स्टार्टअप्स के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री स्टार्टअप पोर्टल भी लांच करेंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप संगोष्ठी में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम के विभिन्न दिग्गज हिस्सा लेंगे, जिनमें सरकार और निजी क्षेत्र के नीति-निर्माता, नवोन्मेषक, उद्यमी, अकादमीशियन, निवेशक, परामर्शदाता और अन्य हितधारक शामिल हैं।
 
5 सत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहन : स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 5 सत्रों में सरकारी और निजी क्षेत्र के नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के प्रशासक, स्टार्टअप्स इको सिस्टम से जुड़े सभी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को आमंत्रित किया गया है। प्रदेशभर के युवा कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे। 
 
कैसे करें र्स्टाटअप : ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज होने वाले कार्यक्रम में एक सत्र इस बात पर रखा गया है कि स्टार्टअप कैसे करें। इस सत्र में प्रतिभागियों को यह बताया जाएगा कि स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए। एक अन्य सत्र में स्टार्टअप के लिए फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान एक स्टार्ट-अप एक्सपो भी होगा, जिसमें नए रुझानों और नवोन्मेषों (इनोवेशन) के बारे में बताया जाएगा।
 
स्टार्टअप की सफलता की कहानियों का संग्रह : स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज चुनिंदा स्टार्टअप की सफलता की कहानियों का संग्रह जारी करेंगे।
 
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

अगला लेख