shradh paksha
✕

आज भोपाल दौरे पर पीएम मोदी, कमांडर कांफ्रेंस में होंगे शामिल, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (10:26 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिन के दौरे पर भोपाल पहुंच गए है। स्टेट हैंगर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने प्रधानमंत्री की आगवानी की। प्रधानमंत्री सेना की कंबाइंड कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने के साथ मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक भोपाल मेंं प्रधानमंत्री पहले राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में चल रही सेना की संयुक्त कमांडर सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। सुबह 10 बजे काफ्रेंस में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री करीब 5 घंटे कांफ्रेंस में शामिल होंगे। उसके बाद लगभग दोपहर सवा तीन बजे  प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहां भोपाल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

गौरतलब है कि राजधानी में सेना की शीर्ष सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय कांफ्रेंस 30 मार्च से भोपाल में चल रही हैं। ‘रेडी, रिसर्जेन्ट, रेलेवेंट’ विषय पर हो रही कांफ्रेंस में सेना की युद्ध-भूमि की संयुक्त तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ सेना की तैयारी और ‘आत्मनिर्भरता’ प्राप्त करने की दिशा में डिफेंस इकोसिस्टम की प्रगति की समीक्षा भी होगी।

वहीं दोपहर बाद प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी। ट्रेन झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट में रूकेगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख