Hanuman Chalisa
✕

मोहन सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- MP दुनिया के 10 सबसे आकर्षक ‘टूरिस्ट डेस्टीनेशन’ में से एक

Updated: बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (19:34 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मोदी ने यहां केन बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।

मोदी ने अपने लगभग 35 मिनट के संबोधन की शुरूआत में कहा कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा हुआ है। मध्यप्रदेश के लोगों को और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई देता हूं। एक वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास को नई गति मिली है। यहां हजारों करोड़ रुपयों की विकास योजनाओं की शुरुआत हुई है। केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास भी हुआ।
ALSO READ: आंबेडकर विवाद के बीच NDA की बैठक, जानिए किस मुद्दे को लेकर दलों के बीच मंथन
मध्यप्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट ओंकारेश्वर में शुरू हुआ है। इसके लिए भी मध्यप्रदेश के लोगों को ढेर सारी बधाई।” प्रधानमंत्री ने अपने खजुराहो दौरे के संदर्भ में कहा कि वह यहां पर आकर पर्यटन की बात नहीं करें, ऐसा संभव ही नहीं है। उन्होंने अमेरिका के एक अखबार में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “मध्यप्रदेश को दुनिया के दस सबसे आकर्षक ‘टूरिस्ट डेस्टीनेशन’ में से एक बताया गया है।

केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में विकास के प्रयास कर रही है। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए योजनाएं बनायी जा रही हैं। मध्यप्रदेश में अनेक मंदिर है। टाइगर स्टेट है। खजुराहो में ‘जी 20’ की बैठक हुई थी। इस राज्य को सैकड़ों करोड़ रुपए दिए गए हैं ईको टूरिज्म के विकास के लिए।” 

मोदी ने कहा कि इस राज्य में हेरिटेज टूरिज्म है। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म है। देश विदेश के लाखों पर्यटक आते हैं। इसका फायदा सभी को मिलता है। आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस राज्य में दो दशकों के दौरान बेहतर कार्य हुए हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश के श्रेष्ठ बेहतर एकानॉमी वाले राज्यों में से एक होगा। ‘डबल इंजन’ की सरकार काम करती रहेगी। इसके पहले समारोह को मुख्यमंत्री डॉ यादव और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इनपुट एजेसियां

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख