Hanuman Chalisa
✕

बिजली कटौती पर राहत इंदौरी के ट्वीट के बाद जागी सरकार, सीएम कमलनाथ ने अफसरों को लगाई फटकार

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (15:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को इंदौर में अघोषित बिजली कटौती के बाद मशहूर शायर राहत इंदौरी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को टैग करते हुए ट्वीट कर बिजली कटौती और बिजली कर्मचारियों के फोन नहीं उठाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। राहत इंदौरी के इस ट्वीट के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली जाने और अघोषित कटौती के मामले सामने आने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा कि प्रदेश में सरप्लस बिजली के बाद भी आखिर बिजली कटौती क्यों की जा रही है?
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जिम्मेदार अफसरों की एक बैठक भी बुलाई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति में तुरंत सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर तत्काल सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनी के कमर्चारियों के फोन नहीं उठाने पर कहा कि ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं मुख्यमंत्री अब खुद विद्युत वितरण और शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख