Hanuman Chalisa

महू में PDS में 50 करोड़ रुपए का घोटाला, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (02:05 IST)
महू। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में 50 करोड़ रुपए की अनियमितता का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब तक 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है तथा धोखाधड़ी की यह राशि 100 करोड़ तक होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मामले में 17 अगस्त को मोहन अग्रवाल, उनके बेटे मोहित व तरुण के साथ अन्य कारोबारी आयुष अग्रवाल और लोकेश अग्रवाल सहित अब तक 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा भादंसं की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ महू से काफी दूर स्थानों पर चावल परिवहन संबंधी फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि उप मंडल अधिकारी अभिलाष मिश्रा को डोंगरगांव इलाके में मोहन अग्रवाल के गोदाम होने के जानकारी मिलने पर वहां 17 अगस्त को छापा मारा गया। आरोपियों ने पीडीएस के लाभार्थियों को कम चावल, गेंहू, और केरोसिन बेचा और भारी मात्रा में जमाखोरी कर इसे बड़े लाभ के साथ खुले बाजार में बेच दिया।

कलेक्टर ने बताया कि छापामार दल ने पीडीएस के चावल के 635 बोरे जब्त किए। इस मामले में पहली प्राथमिकी बड़गोंदा पुलिस थाने में दर्ज की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित तोलानी ने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस ने प्रत्येक की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख