Hanuman Chalisa
✕

कमलनाथ सरकार ने शुरू किया था महाकाल मंदिर कॉरिडोर का निर्माण, झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : पीसी शर्मा

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (19:43 IST)
भोपाल। उज्जैन के महाकाल मंदिर कॉरिडोर के निर्माण का खाका कमलनाथ सरकार में तैयार हुआ था और कमलनाथजी की सरकार ने ही कॉरिडोर निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था। श्रेय लेने की होड़ में शिवराज सिंह चौहान सरकार इतने नीचे चली गई है कि भगवान के नाम पर भी झूठ बोलने से पीछे नहीं हट रही।

ALSO READ: महाकाल की नगरी का उज्जैन नाम कैसे पड़ा, जानिए अवंतिका नाम की रोचक जानकारी
 
पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने आज सोमवार को जारी एक बयान में यह बात कहते कहा कि महाकाल मंदिर के विस्तार की योजना व घोषणा सर्वप्रथम कमलनाथ ने की और 27 सितंबर 2019 विश्व पर्यटन दिवस के दिन इसकी घोषणा की गई। बाबा महाकाल के मंदिर के कॉरिडोर के भवन निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया।

ALSO READ: उज्जैन में महाकाल के भक्तों के लिए शुरू हुई फ्री नाश्ता व्यवस्था
 
शर्मा ने याद दिलाया कि कमलनाथ सरकार में ही धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह और मेरी सदस्यता में मंत्री स्तरीय समिति का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि ओम सर्किट बनाने की घोषणा भी इसी दिन की गई। नर्मदा नदी के दोनों ओर घाटों के विस्तार की योजना भी कमलनाथ की सरकार ने ही तैयार की थी। ओंकारेश्वर, इंदौर और उज्जैन को पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने का विजन कमलनाथ सरकार की देन है। मोरटक्का से ओंकारेश्वर 12 किमी रोड फोरलेन किया जाना प्रस्तावित था।

 
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता के लालच में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि भगवान के नाम पर भी झूठ बोलने लगे। भाजपा मानसिकता के लोग भगवान के नाम पर चंदा चोरी कर सकते हैं लेकिन भगवान की सच्ची सेवा कमलनाथजी जैसा हनुमान भक्त मुख्यमंत्री ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल के मंदिर में जो काम कमलनाथजी ने कराए थे, उनका श्रेय लेने के लिए झूठ बोलकर शिवराज सरकार धर्म को भी झूठ से नहीं बख्श रही है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख