dharma sangrah

रतलाम में पाटीदार समाज की महापंचायत 11 अक्टूबर को

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (12:43 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश पाटीदार समाज गत कई वर्षों से मध्यप्रदेश सरकार से अपनी संवैधानिक व मौलिक मांगें तथा सरकार द्वारा घोषित घोषणाओं को पूर्ण करने की मांग करता आ रहा है, परंतु राज्य सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।


राज्य सरकार को जागृत करने के लिए और अपनी मांगें पूर्ण कराने के लिए पाटीदार समाज 11 अक्टूबर को हार्दिक पटेल (अध्यक्ष, अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना) के मुख्य आतिथ्य में महापंचायत का आयोजन रतलाम में करने जा रहा है।

महापंचायत में पूरे प्रदेश से लगभग 2 लाख पाटीदार भाई-बहन रतलाम पहुंचेंगे। इस हेतु संगठन सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। पूरे प्रदेश में इसका प्रचार-प्रसार हो रहा है। देश के 12 राज्यों से पटेल पाटीदार के वरिष्ठ साथी भी पधारेंगे।

मांगें न माने जाने पर महापंचायत में निर्णय लेकर पूरे प्रदेश में चक्काजाम, धरना, अनशन सह‍ित उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें न मानने पर दिल्ली कूच कर जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी