dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे रद्द, चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा अध्यादेश सरकार ने किया निरस्त

Updated: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (14:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव रद्द होने का रास्ता साफ हो गया है। आज आनन-फानन में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया से जुड़ा एक अध्यादेश सरकार ने वापस ले लिया है।

फैसले की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार की ओर से अध्यादेश वापस लेने के बाद अब पंचायत चुनाव रद्द करने के सिवाए चुनाव आयोग के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। पंचायत चुनाव अध्यादेश को वापस लेने के प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर राज्यपाल को भेज दिया गया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पंचायत राज्य अधिनियम 1993 की धारा 9 क के अंतर्गत जो पंचायत चुनाव चल रहे थे, उससे संबंधी विधेयक अपिहार्य कारणों से विधानसभा में नहीं आ पाया। जिसमें सभी वर्गों को सरकार साथ लेकर गई थी। लेकिन पंचायत चुनाव में हार के डर से कांग्रेस अध्यादेश के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में गई। जहां से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस ने षड़यंत्र कर चुनाव को रोकने की कोशिश की और सुप्रीमकोर्ट में कांग्रेस के वकील और नेताओं ने कोशिश की बिना पिछड़ा वर्ग के चुनाव हो।

इसके बाद विधानसभा में बिना ओबीसी के चुनाव नहीं कराने का संकल्प पास हुआ। इसके बाद आज कैबिनेट की बैठक में डिलिमिटेशन संबंधी अध्यादेश वापस ले लिया है और इसको राज्यपाल को भेज दिया गया है। वहीं चल रहीं चुनाव प्रक्रिया निरस्त का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख