ramcharitmanas

पंच परमेश्वर पोर्टल एवं एप में देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (08:30 IST)
भोपाल। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने पंच परमेश्वर पोर्टल एवं पंच परमेश्वर एप का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह व्यवस्था अपनाने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश जिसमें ग्राम पंचायतों के समस्त कार्य-व्यवहार को पब्लिक डोमेन पर प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
भार्गव ने सोमवार को कहा कि ग्राम पंचायतों को प्राप्त होने वाली समस्त राशियों तथा उनके व्यय का एक-एक विवरण बिलवार इस पोर्टल एवं एप पर उपलब्ध रहेगा। इस प्रणाली को दूसरे राज्य भी अपनाएंगे। ग्राम पंचायतों की भुगतान व्यवस्था को पूर्णत: कैशलेस किया गया है। इसके लिए प्रदेश एन आई सी के माध्यम से ग्राम पंचायतों के बैंक खातों से डिजीटल लेनदेन प्रारंभ किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने वाले व्यय को पोर्टल पर दर्ज करते ही उस ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के मोबाईल नंबर पर वन टाईम पासवर्ड आएगा। इससे ई-भुगतान आदेश को लॉक कर भुगतान हेतु बैंक को प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए एनआईसी एवं 8 राष्ट्रीयकृत बैंकों के सर्वर को इंटीग्रेट किया गया है। बैंकों द्वारा भुगतान किए जाने के साथ ही भुगतान का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।
 
भार्गव ने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्यों की वास्तविक स्थिति के फोटोग्राफ जीपीएस लोकेशन के साथ पोर्टल एवं एप पर उपलब्ध रहेगें। इस भुगतान व्यवस्था से ग्राम पंचायतों के समस्त वित्तीय अभिलेख स्वत: ही ऑनलाईन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्हें पृथक से केशबुक, लेजर आदि अभिलेख तैयार करने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली को सुगम, पारदर्शी, विश्वसनीय तथा उत्तरदाई बनाने के लिए सूचना एवं प्रोद्योगिकी की नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पोर्टल तथा एप बनाकार एक अभिनव पहल की है। भारत सरकार के डिजीटल इंडिया अभियान के अंतर्गत ग्राम के अंतिम छोर तक डिजीटल एवं कैशलेस लेनदेन की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी। (वार्ता) 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

अगला लेख