Daily Horoscope

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, नाबालिग भाई ने गर्भवती बहन को गोली मारी

Updated: रविवार, 23 जून 2019 (11:28 IST)
इंदौर। इंदौर जिले के बेटमा में ऑनर किलिंग के एक दिल दहला देने वाले मामले में एक नाबालिग भाई ने अपनी गर्भवती बहन को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
मिली प्रेम विवाह की सजा : युवती ने 10 माह पहले दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन शादी के बाद से खासे नाराज थे जबकि युवक के परिजनों ने इस शादी को स्वीकार कर लिया था। इसी घटना से नाराज होकर आरोपी ने उसे गोली मार दी।
 
युवती को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को 6 माह का गर्भ था।
 
आरोपी ने किया सरेंडर : गोली मारने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत 3 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 3 युवकों पर रैकी करने का आरोप है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख