dharma sangrah
✕

ओशो की जयंती 'आनंद उत्सव' के रूप में मनाई

Updated: रविवार, 11 दिसंबर 2016 (23:26 IST)
रायसेन (मप्र)। आध्यात्मिक गुरु ओशो (आचार्य रजनीश) की जयंती पर रविवार को उनके सैकड़ों अनुयायी रायसेन जिले स्थित उनकी जन्मस्थली कुचवाड़ा में एकत्रित हुए और इसे 'आनंद उत्सव' के रूप में मनाया।
 
ओशो की जयंती मनाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 140 किलोमीटर दूर कुचवाड़ा में भारत के अलावा जापान, चीन, अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा एवं अन्य देशों से उनके लगभग 200 अनुयाई आए हुए हैं।
 
जयंती के लिए कुचवाड़ा में डेरा डाले ओशो के अनुयाई स्वामी सहज ने बताया, भारत एवं विदेशों से आए हुए ओशो के अनुयायी तीन दिवसीय ‘ध्यान शिविर’ में कुचवाड़ा में भाग ले रहे हैं। उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु ओशो को आज उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 
एकत्रित अनुयायियों ने उनकी जयंती को हंसते-गाते, नाचते-झूमते एवं मोमबत्ती जलाकर हर्ष-उल्लास के साथ मनाया। रजनीश के एक अन्य अनुयाई स्वामी चैतन्य कीर्ति ने वर्तमान में ओशो की प्रासंगिकता के संबंध में कहा, वर्तमान में मनुष्य की चेतना में संकट है। पूरे विश्व में उथल-पुथल है। ऐसे में ओशो का ज्ञान-ध्यान काफी मददकारी हो सकता है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख