dharma sangrah

रजनीकांत ने जयललिता को 'कोहिनूर हीरा' बताया

Updated: रविवार, 11 दिसंबर 2016 (23:19 IST)
चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें 'कोहिनूर हीरा' बताया, जिन्होंने पुरुष प्रधान समाज में मुश्किलों के बीच अपना रास्ता तैयार किया।
जयललिता और कलाकार से पत्रकार बने चो एस रामास्वामी के लिए साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन या नाडिगर संगम द्वारा आयोजित शोकसभा में रजनीकांत ने 1996 के विधानसभा चुनाव के दौरान जयललिता के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपने कड़े शब्दों को भी याद किया जिससे उन्हें (जयललिता को) बहुत दुख हुआ था।
 
उन्होंने तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार की अपनी आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, मैंने उन्हें चोट पहुंचाई। मैं उनकी (पार्टी की) हार की मुख्य वजह था। रजनीकांत ने तब कहा था कि यदि जयललिता की अन्नाद्रमुक चुनकर फिर सत्ता में आई तो भगवान भी तमिलनाडु को बचा नहीं सकता। तब द्रमुकनीत गठबंधन ने प्रबल सत्ता विरोधी लहर में चुनाव जीता था।
 
रजनीकांत ने अपने पुराने दोस्त रामास्वामी को भी श्रद्धांजलि दी। जयललिता का पांच दिसंबर को निधन हो गया था, जबकि रामास्वामी सात दिसंबर को गुजर गए थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख