ramcharitmanas

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट', भोपाल में भी भारी बारिश की चेतावनी

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (11:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर पिछले 3 दिन से जारी व्यापक बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों की अवधि में कई स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश भी हो सकती है।

इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, दमोह और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी और भारी से भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है तथा द्रोणिका (मानसून ट्रफ लाइन) बाड़मेर, चितौड़गढ़, विदिशा, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। वहीं 4 अगस्त को बंगाल की खाड़ी पर एक और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अभी कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

सीहोर में पिछले चौबीस घंटे में 250 मिलीमीटर से अधिक पानी बरसा है। यहां नर्मदा नदी खतरे के निशान से 12 फीट ऊपर बह रही है। सीहोर शहर में बाढ़ के हालात हैं और कई घरों में पानी घुस गया है। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 15 जून से 30 जुलाई तक 14 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 28 जिलों में सामान्य एवं 9 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

सर्वाधिक वर्षा रतलाम में एवं सबसे कम सीधी जिले में दर्ज हुई है। राजधानी भोपाल में भी कल देर रात से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भोपाल में मौसम में भी ठंडक घुल गई है। आज अलसुबह से जारी बारिश के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर भी इसका असर देखने को मिला।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख