Hanuman Chalisa

भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 का विरोध, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडागर्दी

Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (09:37 IST)
भोपाल। मध्य्प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल परिसर में फिल्म निर्माता प्रकाश झा अपनी फिल्म आश्रम-3 की शूटिंग कर रहे थे तभी हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए यूनिट के कर्मचारियों से न केवल मारपीट की बल्कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा पर काली स्याही भी फेंक दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म की वैनिटी वैन समेत गाड़ियों और वहां रखे समान में तोड़फोड़ कर दी। 

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल की इस गुंडागर्दी में फिल्म के कुछ क्रू मेंबर को चोट भी आई। वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने हंगामियों को खदेड़ दिया।  इस पूरे मामले में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई।  हिंदूवादी संगठनों ने वेबसीरिज के नाम और कंटेट पर आपत्ति जताके हुए कहा कि जब तक नाम नहीं बदला जाता तब तक भोपाल में शूटिंग नहीं होने देंगे।
 
हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच भी वेब सीरिज आश्रम-3 के विरोध में सामने आ गया है। संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हिंदू धर्म को सॉफ्ट टारगेट बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी आश्रम में अगर गलत घटना हुई है तो आप उस नाम से फिल्म को बनाइए अगर आपको लगता है कि राम रहीम या अन्य किसी बाबा के आश्रम में अनैतिक कार्य हुए हैं तो आप उसके नाम से फिल्म बनाई है लेकिन आपने तो हिंदू धर्म के सभी आश्रमों को बदनाम करने का ठेका ले लिया है और इस प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे। 
 
संस्कृति बचाओ मंच ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से अपील कीहै कि हिंदुओं की सरकार होने के बावजूद हिंदुओं के खिलाफ इस प्रकार के संयंत्रों को हमें महत्व नहीं देना चाहिए और इस शूटिंग को तत्काल रुकवा ना चाहिए इससे हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

अगला लेख