manglik dosh calculator
✕

घोर लापरवाही! नर्स मोबाइल पर गेम खेलती रही, गर्भवती महिला की जान चली गई

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (15:37 IST)
कीर्ति राजेश चौरसिया
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला चिकित्सालय में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आरोप है कि दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को कोई भी देखने नहीं आया। नर्स मोबाइल पर गेम खेलते रही। परिजनों ने महिला की मौत के बाद हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने आकर पूरे मामले को संभाला। 
 
खंडवा के महिला चिकित्सालय लेडी बटलर में गर्भवती और नवजात शिशुओं का इलाज किया जाता है। इस अस्पताल में फरहीन नामक एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।

परिवार के लोगों ने डॉक्टर और स्टाफ नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स सो रही थीं। स्टाफ नर्स मोबाइल पर गेम खेलने में लगी हुई थी। 
 
मृत महिला की सास फरीद ने बताया कि फरहीन को मंगलवार दोपहर अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने चेक कर कहा था कि नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी, लेकिन रात में जब फरहीन को दर्द होने लगा तो वह बार-बार डॉक्टर और नर्स को बुलाते रहे, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की। उल्टा स्टाफ नर्स मोबाइल में गेम खेलती रही।

फरीद के मुताबिक जब फरहीन की मौत हो गई तो सभी एक घंटे तक जबरन नौटंकी करते रहे। हमसे कहा कि उसकी सांस अभी चल रही है और बहुत से कागजों पर सिग्नेचर भी लेते रहे, जबकि फरहीन की मौत पहले ही हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के चलते हुई है।
 
महिला अस्पताल में हंगामे की खबर मिलते ही मोघट टीआई ईश्वर सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर परिवार के लोगों से बात की। उन्हें समझाया इसके बाद कही जाकर मामला शांत हुआ।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख