suvichar

छतरपुर के नौगांव में हिन्दू भाइयों ने मिलकर कराया हजारों रोजदारों को अफ्तार

Updated: रविवार, 1 मई 2022 (09:58 IST)
छतरपुर। देश दुनिया में भले ही कुछ भी चलता रहे पर नौगांव में हिंदू मुस्लिम एकता और गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से कायम रही है और यह आज भी देखने को मिलती है। नौगांव प्रदेश का ऐसा नगर है जहां हर मौसम का तो सबसे ज्यादा तो असर रहता ही है। इसके साथ तहज़ीब का भी असर ज्यादा है। यहां हिन्दू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब भी खूब देखने को मिलती है।
 
शुक्रवार की शाम जामा मस्जिद के बाहर मैदान में जहां नोगांव नगर में हिन्दू भाईयों द्वारा तकरीबन 2000 रोजदारों को रोजा अफ्तार कराया गया जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष सभी शामिल थे। तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह हिन्दू भाई हजारों मुस्लिम भाइयों को रोजा अफ्तार क़रवा रहे हैं।
 
हाथ जोड़कर आमंत्रण तो गले लगाकर धन्यवाद और कुबूल : हिन्दू भाई मस्जिद के सामने खड़े होकर रोजदारों को हाथ जोड़कर आमंत्रण दे आगवानी कर रहे हैं। तो वहीं मुस्लिम भाई भी हाथ मिलाकर और गले लगकर आमंत्रण कुबूल कर रहे हैं।
 
वर्षों से चली आ रही परंपरा का हो रहा निर्वाहन : जामा मस्जिद के सदर निसार मोहम्मद और अंजुल सक्सेना की मानें तो यह रोजा अफ्तार तकरीबन 25 से 30 सालों से चला आ रहा है जहां इसमें नगर के अंजुल सक्सेना (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) और उनका परिवार इस परंपरा को आज भी निभाता चला आ रहा है। इस परंपरा और आयोजन में नगर के हर जाति वर्ग समाज के लोगों का परस्पर सहयोग और भागीदारी होती है।
 
हिंदुओं के त्योहारों में मुस्लिम स्वागत में : नगर में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी एक दूसरे के त्योहारों में इस परंपरा का निर्वहन कर सहयोग स्वागत करते हैं। रामनवमी के दौरान जहां मुस्लिम भाई अपनी मस्जिद के सामने सजावट स्वागत करते हैं तो वहीं हिंदू भी मुस्लिम भाइयों के त्यौहार में इसी तरह पर सामंजस्य और परम्परा का निर्वहन करते हैं।
 
मैसेज से महक फैलाने की आवश्यकता : मामला चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि नौगांव नगर से जो तहज़ीब, एकता, सामंजस्य की महक निकालकर आ रही है उसे हमें फिजा में सब दूर फैलाने जरूरत है। इस ख़बर के जरिये इस मैसेज को सब दूर फैलाकर हम सबको अमल में लाने की जरूरत है। जिससे हमारे गांव, नगर, शहर, प्रदेश, देश, और दुनिया में अमन चैन फैलता रहे और हमेशा कायम रहे।
 
सैकड़ों सामाजिक लोग रहे मौजूद : इस दौरान सेवा कार्य और रोज़ा अफ्तार में अंजुल सक्सेना, धर्मेंद्र गिरी, विजय वर्मा, सुनील शर्मा, श्याम सुंदर अरजरिया, जित्तू यादव पार्षद, शरद मिश्रा, रोहित साहू, दीपक रघुवंशी, मोहित, सन्नी, अरविंद शर्मा, जुगल सचान, अमित सक्सेना, सहित सैकड़ों हिंदू समाजसेवी मौजूद रहे।
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही

नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके

अगला लेख