dharma sangrah
✕

प्रवासी मजदूरों से नहीं लिया जाएगा किराया, सीएम शिवराज का एलान,वापस लाने के लिए चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (07:13 IST)
भोपाल : नासिक से भोपाल लाए गए मजदूरों से किराया लिए जाने की खबरों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में किसी भी मजदूर से किराया न लिया जाने के निर्देश अफसरों को दिए है। इसके  साथ ही  विभिन्‍न प्रदेशों से मजदूरों को लाने के लिए राज्य सरकार ने 31 ट्रेन चलाने का अनुरोध रेल मंत्रालय से किया है। इनमें 22 ट्रेन महाराष्‍ट्र से, 2 गुजरात से, 1 दिल्‍ली से, 2 गोआ से तथा 4 अन्‍य प्रदेशों से ट्रेन मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आएंगी।
ALSO READ: शर्मनाक : श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मजदूरों से वसूले गए टिकट के पैसे
59 हजार मजदूर वापस लौटे - वहीं कोरोना संक्रमण के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के श्रमिकों की वापसी  लगातार जारी है। अब तक 59000 श्रमिक प्रदेश में वापस लाए जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव और प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम  आई.सी.पी. केसरी के मुताबिक  आज गुजरात से लगभग 4000 श्रमिक वापस लाए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फँसे प्रदेश के करीब 42000 श्रमिकों को पिछले 8 दिनों में उनके ग्रह स्थान पहुँचाया गया है।

तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों से श्रमिकों को वापस लाने के लिए चर्चाएँ जारी हैं। महाराष्ट्र, गोवा, हरियाणा और गुजरात के लिए ट्रेन मूवमेंट एवं रूट की जानकारी तैयार की जा रही है। रेल मंत्रालय और संबंधित राज्यों को रेलगाड़ियों के लिए मांग पत्र भेजा गया है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख